हरिद्वार में 12 रबी उल अव्वल जुलूस को लेकर हंगामा, बालाजी मंदिर मार्ग पर हिंदू संगठन और मुस्लिम समाज आमने-सामने

0
20250905_142848

 

हरिद्वार

हरिद्वार में 12 रबी उल अव्वल जुलूस को लेकर हंगामा, बालाजी मंदिर मार्ग पर हिंदू संगठन और मुस्लिम समाज आमने-सामने

हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र में रबी उल अव्वल जुलूस को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि जुलूस बिना अनुमति निकाला जा रहा था, जिस दौरान बालाजी धाम मंदिर मार्ग पर मुस्लिम समाज के लोगों और हिंदू संगठन के बीच कहासुनी हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस पहुची और मामला शांत कराया।

हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रभोधानंदगिरी महाराज ने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत बालाजी मंदिर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि जुलूस बिना परमिशन के निकाला गया और जानबूझकर हंगामा करने की कोशिश की गई।

फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *