हरिद्वार के बहादराबाद अहमदपुर रोहालकी किशनपुर क्षेत्र के खेत में गुलदार का शव मिलने से ग्रामीण सकते में आ गए। 

0

रिपोर्ट  रोहलकी बहादराबाद। हरिद्वार

 

हरिद्वार में खेतों में मिला मृत गुलदार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

 

हरिद्वार के बहादराबाद अहमदपुर रोहालकी किशनपुर क्षेत्र के खेतों में गुलदार का शव मिलने से ग्रामीण सकते में आ गए।

किसानों ने शव देख कर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

वन विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि मृतक गुलदार की मौत का कारण रिपोर्ट आने पर ही साफ हो पाएगा।

क्षेत्र में पहले से ही गुलदार की मौजूदगी को लेकर चिंता थी, वहीं इस घटना ने वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed