बहादराबाद के सुदेश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चे के इलाज में लापरवाही को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

0
Screenshot_2024-08-11-15-23-04-03_c1ebbaff44ba152fb7f7c2e1f7129fd1

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित सुदेश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर द्वारा 8 साल के बच्चे के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि उनके 8 वर्षीय बच्चे को बुखार और कुछ स्वस्थ समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था मगर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी हालत और बिगड़ गई।

बहादराबाद के बोंग्ला स्थित मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में सुबह एक 8 वर्षीय बालक को बुखार और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था। शुरू में तो कुछ समय तक सामान्य इलाज किया गया मगर धीरे-धीरे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि बच्चे को आईसीयू में भर्ती करना पड़ेगा जिस कारण परिजनों में चिंता बढ़ गई। उसके बाद शाम तक ज्यादा हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने बच्चे को किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की सलाह दे दी। इसके बाद परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों का पारा भी बढ़ गया उन्होंने डॉक्टर पर आरोप लगाकर प्रदर्शन किया कि डॉक्टर ने बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती है, जिस वजह से बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ गई।

बच्चे का इलाज कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रजत गोयल ने बताया कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे उल्टी, बुखार और सुस्ती जैसी शिकायते थी। लेकिन स्थिति समय समय पर बिगड़ती जा रही थी। जिस कारण परिजनों को सलाह दी गई की बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया जाए। इतना सुनते ही बच्चे के परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *