तीन दिन पहले बच्चा चोरी प्रकरण का जीआरपी पुलिस ने किया खुलासा, पंजाब की महिला गिरफ्तार

0
IMG_20240812_191729

हरिद्वार रेलवे स्टेशन से तीन दिन पहले अपहृत हुए 8 माह के बच्चे को जीआरपी पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। साथ ही बच्चे को अपहरण कर ले जाने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया।

सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में बच्चा चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए रेलवे पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से बनारस से आए परिवार का 8 माह का मासूम बच्चा चोरी कर लिया गया था। बच्चे को ढूंढने के लिए परिजनों ने रेलवे पुलिस की मदद ली तभी प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक महिला को बच्चा ले जाते हुए देखा गया। जिसके आधार पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। अपहरण के प्रकरण के मद्देनजर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई जिसके तहत आरपीएफ की कई टीमों ने रायवाला, मोतीचूर और ऋषिकेश सहित कई जगह पर खोजबीन की। महिला के हुलिए के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही थी जिसके चलते रविवार की शाम एक अहम सुराग मिलने पर एसओ हरिद्वार अनुज सिंह, ऋषिकेश चौकी प्रभारी त्रिभुवन जोशी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अवकाश कुमार बंसल, एसओजी जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार ने टीम के साथ ऋषिकेश के वीर भद्र रेलवे स्टेशन से आरोपी महिला शिवानी निवासी जसिया,लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद महिला को जेल भेज दिया गया। बच्चे को सकुशल बरामद करने पर परिजनों ने टीम का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *