पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला सिल्वर और एक और ब्रॉन्ज मिलने से भारतीयों में खुशी की लहर

0

   पेरिस ओलंपिक में भारत को चौथा मेडल मिलने से भारतीयों में खुशी का माहौल है। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में अपना रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल भारत को दिलाया। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का पहला सिल्वर और कुल मिलाकर चौथा मेडल है। इससे पहले भारत को शूटिंग प्रतिस्पर्धा में 3 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुए हैं।

 

8 अगस्त को जैसे ही नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया वैसे ही उनके घर पर लोग खुशी से झूम उठे। नीरज ने भारत को पहला सिल्वर दिलाकर इतिहास रच दिया है।

वही दूसरी ओर हॉकी में भी भारत को चौथा ब्रॉन्ज मेडल मिलने से लोगो में खुशी का माहौल बना हुआ है। टीम इंडिया ने स्पेन को 2—1 से हरा कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनो गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए। इसके साथ ही हरमनप्रीत कुल मिलाकर 10 गोल करने वाले टॉप स्कोरर खिलाड़ी भी बन गए है। इसके साथ ही टीम इंडिया के गोल कीपर श्री जेश का ये आखरी मुकाबला था। उन्होंने ओलंपिक से पहले ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

भारत को कल दो मेडल मिलने की खुशी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों को फोन कर बधाई दी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी सफलता की खुशी को साझा किया।

 

https://x.com/narendramodi/status/1821637174871388231?t=tyMbcXE4RVsQJSaVUs8Chw&s=08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed