देहरादून में सहस्त्रधारा के पास कार में मिले दो शव

0

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास कार में अधेड़ उम्र की महिला व पुरुष के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद राजपुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम मौके पर पहुंचे, जहां एक टैक्सी नंबर की वैगन आर सड़क किनारे खड़ी मिली।

कार के अंदर जो शव मिले उनकी पहचान राजेश साहू उम्र 50 वर्ष  व विधवा महिला माहेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष दोनो निवासी कांठ बंगला थाना राजपुर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजेश साहू ड्राइवर का काम करता था वह महेश्वरी देवी के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। पुलिस को अभी तक मृत्यु के सही कारणों का पता नही चल पाया है, क्योंकि मौके पर से किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज्यादा शराब पीने और ज्यादा लंबे समय तक कार के ए सी की गैस के संपर्क में रहने से मौत हुई है। लिहाजा पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है। अभी पुलिस को जांच में तेजी लाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed