कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को दी हिट एंड रन की उपाधि

0

{"fte_image_ids":[],"remix_data":[],"source_tags":[],"source_ids":{},"source_ids_track":{},"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"crop":3},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

गैरसैंण में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है। लेकिन बयान देने के बाद इतने दिन चुप रहने से कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने इसे हिट एंड रन की उपाधि दी है।

चूंकि ये बयान विधानसभा सत्र के दौरान दिया गया है, इसलिए पक्ष के साथ साथ विपक्ष भी बयान के एक एक शब्द की विश्वसनीयता का प्रमाण चाहता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि किसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति को लोकतंत्र के मंदिर में एक एक शब्द की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हर शब्द तथ्यों के आधार पर बोलना चाहिए। क्योंकि विधानसभा में उठने वाले हर मुद्दे का एक एक शब्द विधानसभा की कार्यवाही में दर्ज हो जाता है। दसौनी ने कहा कि यदि सरकार गिराने को लेकर जानकारी पहले विधायक उमेश कुमार को मिल जाती है तो क्या सरकार का खुफियातंत्र ध्वस्त हो चुका है? और आखिर में विधान सभा में हुए इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा के विधायकों की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए, उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के विधायक बिकने के लिए उपलब्ध है, जो कोई भी धन पशु आएगा और विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने का काम करेगा।

विधानसभा में दिए गए विधायक उमेश कुमार के बयान ने आम आदमी के साथ साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा रखी है। इसलिए उत्तराखंड के हर शख्स को इंतजार है कि कब उमेश कुमार कोई पत्रकारवार्ता करते हैं और अपने द्वारा दिए गए बयानों की विश्वसनीयता के लिए कौन से सबूत सामने लाते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed