अब पुलिस विभाग में भी तबादलों का दौर, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
उत्तराखंड में इस दौरान तबादला रेल नहीं, बल्कि यूं कहें कि तबादला एक्सप्रेस चल रही है तो गलत ना होगा। क्योंकि अभी तक चिकित्सा क्षेत्र में तबादलों का दौर जारी था, फिर शासन ने कई जिलाधिकारियों और सीडीओ को इधर से उधर भेजा, लेकिन अब पुलिस विभाग ने भी अपने कई कप्तानों के जिले बदल दिए। जिसके चलते उधम सिंह नगर ,उत्तरकाशी , टिहरी , रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए।
उत्तराखंड में शासन द्वारा गुरुवार को जिले के 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया जिनमें डीजीपी अभिनव कुमार को पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है साथ ही आईपीएस अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक निदेशक यातायात की जिम्मेदारी के साथ चार धाम यात्रा प्रबंधन की भी जिम्मेदारी दी गई और उनके स्थान पर नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी व एटीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उधमसिंहनगर – मंजूनाथ टीसी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर पद से हटा कर, पुलिस अधीक्षक सूचना अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई और उनके स्थान पर मणिकांत मिश्र को एसएसपी उधमसिंहनगर बनाया गया।
टिहरी – नवनीत सिंह को एसएसपी टिहरी पद से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया और उनके स्थान पर आयुष अग्रवाल को एसएसपी टिहरी बनाया गया।
उत्तरकाशी – अर्पण यदुवंशी को एसपी उत्तरकाशी से हटाकर सेनानायक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई और उनके स्थान पर अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के पद पर भेजा गया।
रुद्रप्रयाग – विशाखा अशोक भदाड़े को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से हटाकर एसपी महिलाओं के खिलाफ अपराध शाखा के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा गया और उनके स्थान पर अक्षय प्रहलाद कांडे को एसपी रुद्रप्रयाग बनाकर भेजा गया।
बागेश्वर – यहां अक्षय प्रहलाद कांडे की तैनाती थी जिनके स्थान पर चंद्रशेखर आर घोडके को एसपी बागेश्वर के पद से नवाजा गया।


