भारी बारिश के चलते कल स्कूलों में अवकाश

0

मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते कल हरिद्वार में सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 2 दिन के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। जिसको लेकर हरिद्वार में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने 13 सितंबर को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और समस्त शासकीय व अर्धशासकीय विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed