पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, ज्वैलरी शोरूम से 5 करोड़ की डकैती में पाई गई संलिप्तता

0
InShot_20240916_102516497

रविवार देर शाम हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया और दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग अभियान भी चलाया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला चिकित्सालय भिजवाया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मारा गया बदमाश 1 सितंबर में हरिद्वार ज्वेलर्स में हुई 5 करोड़ की डकैती में शामिल था।

देर शाम पुलिस बहादराबाद के भेल तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्ध बाइक सवार को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वो पुलिस पर फायर झोंक कर धनौरी की तरफ भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो धनौरी के पास बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमे एक बदमाश को छाती पर गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया। दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी और घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *