सिडकुल में गोलीबारी को अंजाम देने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दोनो घायल
सिडकुल की एकम्स कंपनी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और बदमाशों के बीच शिवालिक नगर के पास चिन्मय डिग्री कॉलेज पर मुठभेड़ हुई है।
कल की घटना के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बदमाशों की इस चेतावनी का करारा जवाब देने के लिए पूरे पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा। जिसको लेकर हरकत में आई हरिद्वार पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी का नतीजा है की 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि शिवालिक नगर में चेकिंग के दौरान चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास दोनो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमे दोनो बदमाशों को गोली लगी,और घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

12 घंटो के भीतर ही बदमाशों से मुठभेड़ कर त्वरित कार्यवाही से हरिद्वार पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी दी है की हरिद्वार में ज़रायम की दुनिया को पैर नहीं पसारने दिया जाएगा।
