बहादराबाद में चोरों ने किया लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी

0
InShot_20240928_110726314

हरिद्वार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना हरिद्वार पुलिस के लिए चुनौती बन ही जाती है। पहले ज्वालापुर पुलिस के लिए फिर रानीपुर और अब बहादराबाद पुलिस के लिए।

ताजा मामला बहादराबाद थाना क्षेत्रांतर्गत रोहालकी गांव के एक घर में हुई लूट का है। जहां से चोर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर गए।

पुलिस के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र के रोहलकी निवासी मुनेश चौहान शटरिंग का काम करते हैं। शुक्रवार देर शाम वह परिवार के साथ डॉक्टर के यहां गए थे। कुछ घंटे बाद लौट कर आए तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर से लाखों के जेवर और नगदी गायब मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।

जांच करने पर पता चला कि चोर दीवार फांदकर घर के आंगन में दाखिल हुए और चोरों ने लॉकर खोलकर सामान चोरी किया। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाजार चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *