टिहरी गढ़वाल में गुलदार ने बनाया 3 साल के मासूम को बनाया अपना शिकार
टिहरी गढ़वाल के कई इलाकों में गुलदार का आतंक बदस्तूर जारी है। ग्रामीण इस डर के साए में जीने को मजबूर है। लेकिन प्रशासन तब तक नही जागता जब तक किसी मां के आंसू उन्हें अनहोनी की गवाही न दे दें। इस वक्त भी एक मां के आंसू अपने 3 साल के मासूम को ढूंढ रहे है, जिसे गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।
दरअसल टिहरी के ग्राम पंचायत पूर्वाल में राज (03) अपने भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। जहां पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उसे उठा लिया और झाड़ियों में ले जाकर अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।
ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने बताया की घात लगाए बैठे गुलदार ने मासूम पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। उसकी मां ने जब काफी देर खोजबीन की तो मासूम का पता नहीं चला,जिसके बाद आसपास के लोग वहां आ गए।
लोगों ने देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। जिसके बाद घर से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच की जा रही है। इधर घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
