बॉलीवुड के लिए बुरी खबर, मशहूर अभिनेता को लगी गोली

0

“अंखियों से गोली मारे” स्टारर गीत के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आज खुद अपनी ही गोली का शिकार हो गए। ये हादसा आज सुबह 5 बजे उनके ही निवास पर हुआ। दरअसल गोविंदा सुबह अपनी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे, तभी वह रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट कर गिर गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में जाकर लगी। घटना के बाद, उन्हें तुरंत CRITI CARE HOSPITAL ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

घटना ने न केवल उनके प्रशंसकों को बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है।अस्पताल में भर्ती होने के बाद गोविंदा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है, लेकिन वे उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखेंगे। प्रशंसकों के लिए राहत की बात है कि गोविंदा की स्थिति अब सामान्य है और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे और तभी उनके हाथ से बंदूक गिर गई और गोली चल गई। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में ही हैं।” मैनेजर ने ये भी कहा कि यह भगवान की कृपा है कि गोविंदा जी को केवल पैर में चोट लगी और कुछ सीरियस नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed