उत्तराखंड की राजधानी में युवती से गैंगरेप, सभी आरोपी हिरासत में

0

देहरादून : समाज में अब महिलाओं के प्रति सुरक्षित माहौल खत्म सा होता दिख रहा है, या यूं कहे कि असामाजिक तत्वों के बीच पुलिस का खौफ ही नही बचा है। उत्तराखंड की वादियां भी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है।

ताजा मामला राजधानी देहरादून के रायपुर से सामने आया है। जहां एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया गया है। आरोप है की युवती को टाटा मैजिक गाड़ी में ले जाकर दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया हैं। जिसमे एक नाबालिग की भी संलिप्तता पाई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे नाबालिग आरोपी को संरक्षण में रखा गया है।

इस बीच, केस दर्ज करने में देरी पर पीड़ित पक्ष के साथ पहुंची भीड़ ने रायपुर थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया। हालांकि काफी हंगामें के बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। युवती के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि युवती को टाटा मैजिक गाड़ी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपियों ने साथ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वही पुलिस ने आरोपी मैजिक चालक अभिषेक, अंकित और 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed