हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम आज होंगे घोषित

0

विधान सभा चुनाव

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधान सभा चुनाव के परिणाम

आज आयेंगे दोनो राज्यो के चुनाव परिणाम

पहले पोस्टल बैलेट से होगी काउंटिंग की शुरुवात

दोनो राज्यो में 90- 90 सीटों पर हुई थी वोटिंग

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

सभी मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात

आज हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा में हुए चुनाव के परिणाम आएंगे। धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर सब की नजर रहेगी। जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। जहां लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।

वही दूसरी ओर हरियाणा के नतीजे भी राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए खास अहमियत रखते हैं। किसान आंदोलन के बाद हुए चुनाव में ऊंट की करवट लोगों को हैरान कर सकती है। हालांकि एग्जिट पोल भी सबके सामने है, लेकिन परिणामों पर ये कितना खरा उतरा है, इसका भी आज निर्णय हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed