महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या पहुंची राजकीय शिशु एवं बालिका निकेतन, मनाया महानवमी पर्व

0
InShot_20241011_190032238

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के राजकीय शिशु एवं बालिका निकेतन में किया कन्या पूजन

 बेटियों को आगे बढ़ाना देवी मां की पूजा करने के ही बराबर- मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या महानवमी के पर्व पर शहर के राजकीय शिशु एवं बालिका निकेतन पहुंची। जहां उन्होंने सदन में रह रही बालिकाओं के साथ महानवमी का पर्व मनाया। मंत्री रेखा आर्य ने राजकीय शिशु एवं बालिका निकेतन पहुंचकर विधिवत रूप से कन्या पूजन किया और उन्होंने यहां बच्चियों के चरण पखारे व पवित्र चुनरी भेंट कर उनके साथ भोजन कर अपने नवरात्र व्रत का समापन किया।

रेखा आर्या बोलीं कि “आज के पावन दिन पर, यह मेरा सौभाग्य है कि इन दुर्गा स्वरूप बच्चियां की सेवा करने और इन्हें भोग लगाने का अवसर मिला। मैं मां आदि शक्ति से यही प्रार्थना करती हूं कि वो सदैव हम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें और उनके आशीर्वाद से हमारा समूचा प्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर रहे।”

कन्या पूजन के बाद मंत्री रेखा आर्या ने सदन में रह रहे बच्चों से उनका हाल-चाल जाना और सदन में बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि हम प्रदेश के हर बच्चे के लिए एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें और उनकी सभी आकांक्षाओं की पूर्ति करें। मंत्री रेखा आर्या ने यहां बच्चों के साथ काफ़ी समय व्यतीत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *