नहीं रहे यूकेडी के कद्दावर नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार, ऋषिकेश के नटराज चौक पर सड़क दुर्घटना में निधन

0
InShot_20241125_002820942

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड की स्थानीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल के कद्दावर नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार का आज सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि आज शाम को ऋषिकेश के नटराज चौक पर एक शादी समारोह का आयोजन था। जिसमें कई सारे मेहमानों के साथ यूकेडी के नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार भी शिरकत करने पहुंचे थे।

 

फाइल फोटो

सड़क पर कई गाड़ियों के खड़े होने के चलते रास्ता संकरा हो गया था। जहां से एक ट्रक बेताहाशा जाते हुए कई गाड़ियों को रौंदता हुआ चला गया। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि उन घायलों में यूकेडी के नेता भी शामिल थे। जिन्हे तुरंत एम्स ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगो के मरने की सूचना प्राप्त हो रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *