हरिद्वार के स्कूलों में बच्चों ने दिखाई योग और लेखनी की दमदार ताकत

0
InShot_20250514_182731515

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जिले के 20 से ज्यादा स्कूलों में योग भाषण और निबंध प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने जोश और जुनून के साथ भाग लिया।

आर्य कन्या इंटर स्कूल, रुड़की में मानवी शर्मा, शालिनी सैनी और हुड्डा टॉप 3 में रहीं, वहीं डाढ़ा जलालपुर से आरिश, भूमिका सैनी और तानशी ने अपनी कलम का कमाल दिखाया। लंढौरा के राजीव नवोदय विद्यालय में छवि, आयुषी और हर्षिका ने भी खूब वाहवाही लूटी।

योग भाषण में भी बच्चे पीछे नहीं रहे। हिफाज़त, राधिका, सान्या, चांदनी, फलक, वैशाली, माहि, प्रियांशी, और प्रज्ञा जैसी छात्राओं ने मंच पर जोरदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में पहुंचे डॉक्टरों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को जमकर सराहा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय ने कहा – ये प्रतियोगिता सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति समझ जगाने की दिशा में एक मजबूत कड़ी है।

हरिद्वार अब सिर्फ धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा और योग-जागरूकता का भी सेंटर बनता जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति को जोड़ने वाला ये आयोजन एक मिसाल बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *