हरिद्वार में स्टंटबाज़ों को पुलिस ने सिखाया सबक

0
InShot_20250514_155054892

हरिद्वार। मंगलवार देर शाम भेल क्षेत्र की सड़कों पर कार से स्टंट करते युवकों को रानीपुर पुलिस ने सभ्यता का पाठ पढ़ाया है। भेल क्षेत्र में चलती कार से झूमते और झांकते युवकों का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसका रानीपुर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच कर कार को सीज़ किया साथ ही पकड़े गए युवकों पर सख़्त कार्रवाई की हैं।

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर बेखौफ स्टंटबाज़ों पर नकेल कस दी है। भेल क्षेत्र में चलती कार से बाहर लटकते, खिड़कियों से झांकते और झूमते युवकों का वीडियो सामने आया, जिसमें ये युवक ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को कब्जे में लिया और युवकों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की।

हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि इस मामले में “ड्रिंक एंड ड्राइव” के तहत कार्यवाही की गई है। युवकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न दोहराने की सख़्त चेतावनी दी गई है। हरिद्वार पुलिस का साफ़ संदेश है,सड़कों पर स्टंट नहीं, सिर्फ़ नियमों का सम्मान चलेगा। उहोंने कहा कि स्कूल में जा कर छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाती है। हरिद्वार पुलिस की निगरानी में लगातार चल रही चेकिंग के दौरान अब तक कई वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *