मनसा देवी टनल में मिला मासूम का शव, दरिंदगी की आशंका से कांपा हरिद्वार

0
InShot_20250516_132522264

 

हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार से मन को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आ रही है। मनसा देवी के समीप रोड़ी बेल वाला से लापता 4 साल की मासूम का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मासूम पिछले 3 दिनों से लापता थी। आज शव मिलने के बाद बच्ची के पिता ने पड़ोस के युवक पर आरोप लगाए है, कि आखिरी बार मासूम को उस युवक के साथ जाते हुए देखा गया था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।

देवभूमि को कलंकित करने वाली इस वीभत्स घटना ने पूरे हरिद्वार को झकझोर कर रख दिया है। 3 दिन से लापता बच्ची के शव को पिता ने खुद मनसा देवी टनल के पास से ढूंढ निकाला। शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मासूम की गला घोट कर हत्या की गई है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार मासूम को 13 मई को पड़ोस के युवक के साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही बच्ची लापता थी। बच्ची के पिता ने हरिद्वार कोतवाली पहुंचकर अपहरण की जानकारी दी।

आज बच्ची का शव मिलने से घर ही नहीं बल्कि पूरे शहर में ग़म का माहौल छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए है साथ ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने का भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *