चारधाम यात्रा और बांग्लादेशी महिला के गिरफ्तार होने के बाद हरिद्वार पुलिस के सत्यापन अभियान में तेजी

0
InShot_20250518_143546799

लक्सर पुलिस ने 167 व्यक्तियों का किया सत्यापन

27 लोगों के खिलाफ कार्यवाही, 60 हजार रुपए जुर्माना वसूला

21 के चालान न्यायालय भेजे व 6 से पुलिस एक्ट के तहत शुल्क वसूला गया

हरिद्वार। हरिद्वार में सत्यापन अभियान के तहत अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। साथ में चारधाम यात्रा भी चरम पर है। ऐसे में हरिद्वार में सत्यापन अभियान ने जोर पकड़ा है। चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस दिया है। SSP हरिद्वार के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया।

कस्बा बाजार लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने किरायेदारों, होटल-ढाबों में काम करने वालों, फड़-फेरी वालों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। बिना सत्यापन के लोगों को रखने वाले मकान मालिकों पर भी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 167 व्यक्तियों का सत्यापन किया, जिसमें 27 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला पुत्र सहित गिरफ्तार

इनमें 6 चालान न्यायालय में भेजे गए, जिनसे कुल ₹60,000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं 21 चालान 81 पुलिस एक्ट में कर ₹6,500 नगद संयोजन शुल्क लिया गया। लक्सर पुलिस का यह अभियान चारधाम यात्रा की सुरक्षा के लिहाज से जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *