हरिद्वार में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला पुत्र सहित गिरफ्तार
पिछले 10 सालों से अवैध रूप से भारत में रही थी महिला
अपने 5 साल के बच्चे को लेकर भारत आई थी महिला
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में रचाई थी दूसरी शादी
पीलीभीत के युवक ने बनवाए थे महिला के आधार कार्ड ओर पेन कार्ड
हरिद्वार। हरिद्वार एसएसपी के आदेश पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत एक बड़ी खबर सामने आई है। 10 साल पहले एक बांग्लादेशी महिला अपने 5 साल के पुत्र को लेकर अवैध रूप से भारत में घुसी थी। रोड़ीबेलवाला के समीप झुग्गी झोपड़ियों में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत ये बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने महिला को उसके पुत्र और पति सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान महिला ने कई खुलासे किए हैं।

हरिद्वार में पुलिस ने हर की पैड़ी के पास से बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश की रुबीना पिछले कई सालों से रूबी बनकर रह रही थी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान महिला पकड़ में आई है। रुबीना 10 साल पहले अपने 5 साल के बच्चे के साथ बांग्लादेश से आई थी। इसके बाद उसने पीलीभीत के संतोष के साथ शादी की थी और हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। इस दौरान महिला ने बड़ी आसानी से लोकल आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनवा लिए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला बांग्लादेश में स्थित अपने परिवार के संपर्क में थी। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
