विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते पेशकर को रंगे हाथ पकड़ा

0

विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया था गिरफ्तार

महिला अधिवक्ता से कम के एवज में की थी मांग

कार्यवाही के दौरान तहसील परिसर में मचा रहा हंगामा

हरिद्वार। रुड़की की तहसील से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विजिलेंस टीम की कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। अपर तहसीलदार के पेशकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है।

बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक महिला अधिवक्ता से किसी काम के एवज में पैसों की मांग की थी। महिला अधिवक्ता ने मामले की जानकारी विजिलेंस टीम को दी, जिसके बाद पूरी योजना के तहत कार्रवाई की गई। जैसे ही पेशकार ने रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

पकड़े गए पेशकार से मौके पर ही पूछताछ की जा रही है और विजिलेंस की टीम तहसील में दस्तावेजों की जांच भी कर रही है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारी व कर्मचारी सकते में हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किए आदि कैलाश के दर्शन, सेना के जवानों का भी किया उत्साहवर्धन

सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस टीम को पहले से ही कई दिनों से इस पेशकार की गतिविधियों पर शक था, और अब अधिवक्ता की शिकायत के बाद पक्के सबूत मिल गए। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विजिलेंस की टीम तहसील में अभी भी मौजूद है, और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed