ज्वालापुर के अंसारी मार्केट में गोदाम में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

0
InShot_20250520_103752317

हरिद्वार। ज्वालापुर की अंसारी मार्केट के सामने पुराने कपड़ों के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इस हादसे में भी आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टि में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वक्त रहते आग बुझा दी गई, वरना आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों में बड़ा नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते पेशकर को रंगे हाथ पकड़ा

हालांकि जनहानि नहीं हुई है, लेकिन गोदाम मालिक को लाखों का नुकसान जरूर झेलना पड़ा। फिलहाल फायर डिपार्टमेंट और पुलिस मिलकर जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *