हर की पैडी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने देर रात हटवाया अतिक्रमण

0
InShot_20250530_092952520

हरिद्वार। हरिद्वार मे अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, और 82 पुलिस एक्ट के तहत चालान भी किए गए हैं।

बीती देर रात पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार शिव मूर्ति से हर की पौड़ी क्षेत्र तक अतिक्रमण किए गए स्थान को चिन्हित कर कुछ अतिक्रमण को तत्काल हटाया। कुछ अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर समय अवधि के भीतर अतिक्रमण को हटाए जाने के दिशा निर्देश जारी किए । जिसके चलते कई जगह पुलिस प्रशासन को व्यापारियों से भी जूझना पड़ा। आपको बता दें कि इस समय चार धाम यात्रा अपने चरम पर है। जिसको लेकर हरिद्वार में भारी संख्या में यात्री आए हुए हैं। बढ़ती संख्या और यात्रा के दबाव को देखते हुए जहां-जहां सड़क किनारे अतिक्रमण हो रखा था उन जगहों पर से अतिक्रमण को हटाया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *