दो बीघा जमीन के लिए चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

0
Screenshot_2024-07-05-11-24-29-64_1c337646f29875672b5a61192b9010f9

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चाचा ने अपने भतीजे को दो बीघा जमीन के लिए गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  उपरोक्त घटनाक्रम सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में घटित हुआ है। जिसमें पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव के ही किरण पाल का पिछले कुछ दिनों से अपने भतीजे कुलदीप से 2 बीघा जमीन के लिए विवाद चला आ रहा था। कुलदीप गंगोह के गांव जेहरा का रहने वाला था और बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी था और मीटर रीडर के पद पर ग्राम फंदपुरी में तैनात था।

कुलदीप गुरुवार की शाम लगभग 6:00 बजे ड्यूटी से घर आया, जहां उसका चाचा किरणपाल उसका इंतजार कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों में पहले काफी कहासुनी हुई फिर नौबत मारपीट तक आ गई। जिसके चलते किरण पाल ने तमंचा निकालकर कुलदीप पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही कुलदीप अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर कुलदीप की भांजी प्राची बाहर आई और 112 डायल करके तुरंत पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही गंगोह कोतवाली प्रभारी एच एन सिंह ने पुलिस फोर्स सहित गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान सामने आया कि किरण पाल और कुलदीप का 26 बीघा जमीन पर साझे का मालिकाना हक था। जिसमें से कुलदीप ने दो बीघा जमीन पर लोन लिया हुआ था जिसको लेकर चाचा किरण पाल अपने भतीजे कुलदीप से उसी के एवज में दो बीघा जमीन की मांग कर रहा था जिस पर कुलदीप को आपत्ति थी। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके तहत ये पूरा घटनाक्रम घटित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *