हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

0
InShot_20250605_145307598

हरिद्वार। आज गंगा दशहरा का स्नान पर्व है आज ही के दिन माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था और पहली बार मा गंगा धरती पर हरिद्वार में अवतरित हुई थी।

इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमङ रही है। सुबह से ही हरिद्वार में मां गंगा के घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। माना जाता है कि माँ गंगा ने आज के दिन ही घरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था। इसीलिए आज के दिन हर की पौङी पर ब्रह्मकुंङ में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है।

मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन गंगा स्नान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है।

जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन व 27 सेक्टर में विभाजित करके सुरक्षा बल तैनात किया गया है साथ ही ट्रैफिक को लेकर डाइवर्जन प्लान तैयार किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *