लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश, 204 यात्री की मौत की पुष्टि

0

एयर इंडिया फ्लाइट AI 171अहमदाबाद में क्रैश 

फ्लाइट में क्रू मेंबर सहित 242 यात्री थे सवार

उड़ान भरने के 1 मिनट के अंदर ही गिरा विमान

अहमदाबाद के मेडिकल हॉस्टल की बिल्डिंग पर गिरा विमान

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन

इस हादसे में घटनास्थल से एक यात्री सकुशल अस्पताल गया

अहमदाबाद(गुजरात)। अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना ने जहां लोगों ने अपने को खोया तो वहीं इस हादसे ने कई सवाल भी खड़े किए हैं। कहा जा रहा है कि पायलट ने घटना से पहले “मय डे” कॉल भी किया था। जिससे पता चलता है कि टेक ऑफ के बाद पायलट को विमान में ऐसी दिक्कत रही होगी जिससे विमान को उड़ाने में दिक्कत पेश आ रही थी। विमान में 10 क्रू मेंबर सहित 242 यात्री सफर कर रहे थे। जिनमें से 169 भारतीय 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई यात्री सवार थे।

हादसे के बाद 204 लोगों की मृत्यु की पुष्टि कर दी गई है। हालांकि एक चमत्कार जरूर देखने को मिला है। सीट नंबर 11 A पर बोर्ड करने वाले यात्री विश्वास कुमार रमेश इस हादसे में पूरी तरह बच गए हैं। ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि इतने बड़े हादसे में कोई यात्री अपने पैरों पर चलकर घटना वाले इलाके से बहार आए।

 

अहमदाबाद के मेडिकल हॉस्टल पर गिरा विमान

विमान दुर्घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इसमें मारने वालो का सही आंकड़ा अब भी किसी के पास नहीं है। क्योंकि बताया जा रहा है कि जिस हॉस्टल पर विमान गिरा है वहां भी 20 से ज्यादा छात्रों की मृत्यु हो गई है। विमान अहमदाबाद के BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर क्रैश हुआ था।

अहमदाबाद के मेघानी शहर में विमान टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। हादसे के समय छात्र कैंटीन में लंच कर रहे थे। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र सामान्य दिनचर्या में व्यस्त थे।

बताया जा रहा है कि विमान कॉलेज हॉस्टल के ठीक ऊपर स्थित कैंटीन की छत पर आ गिरा, जिससे भारी विस्फोट हुआ और पूरा विमान आग की लपटों में घिर गया। हादसे के बाद से पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया।

यह भी पढ़ें: सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नही, सीएम धामी ने हैली सर्विस ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में चेताया

मौके पर दमकल विभाग की तीन टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घटनास्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में करीब 20 छात्रों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विमान, एक पेड़ से टकराने के तुरंत बाद अनियंत्रित होकर नीचे गिरा और सीधे हॉस्टल की छत से टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद एक तेज धमाका हुआ और उसके तुरंत बाद आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसा बेहद भयावह था और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का हादसे में निधन

इस हादसे में गुजरात की राजनीति के लिए भी एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी देहांत हो गया। वह अपने परिजनों से मुलाकात करने अहमदाबाद से लंदन ज रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed