हैदर अली को फांसी और रिहान को उम्र कैद, घर में घुसकर की थी युवती की हत्या 

0

हरिद्वार। रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में अप्रैल 2021 में हैदर अली ने एक तरफा प्यार में अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर निधि नाम की एक दलित युवती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने हैदर अली और उसके साथी रिहान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस मामले में हरिद्वार की अदालत में हैदर अली को फांसी और रिहान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया है। इसके साथ ही तीसरे आरोपी का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

बता दे की सफरपुर गांव निवासी हैदर अली कृष्णानगर निवासी निधि नाम की एक दलित युवती से एक तरफा प्यार करता था। निधि के भाई दिनेश सिंह का आरोप है की हैदर अली निधि पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन निधि ने इनकार कर दिया था। जिसके बाद हैदर अली ने शाहपुर गांव निवासी रिहान और एक अन्य नाबालिग साथी के साथ मिलकर घर में घुसकर निधि की गला रेतकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हैदर अली और रिहान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने हैदर अली के एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद हरिद्वार की अदालत ने हैदर अली को फांसी और रिहान को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50–50 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया है। वहीं इस मामले में एक नाबालिग आरोपी का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

 

यह भी पढ़ें: लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश, 204 यात्री की मौत की पुष्टि

 

अदालत के फैसले के बाद निधि के परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। मुख्य आरोपी हैदर अली को फांसी की सजा मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने अदालत के फैसले को सही बताया है। निधि की माता अनीता का कहना है की हैदर अली को फांसी की सजा सुनाई गई है। मुझे तब और अच्छा लगेगा जब मैं अपनी आंखों से उसको फांसी पर लटका हुआ देखूंगी। पीड़ित परिवार ने इस केस में उनके वकील रहे संजीव वर्मा को भी धन्यवाद दिया है। परिवार का कहना है कि एडवोकेट संजीव वर्मा ने पूरा केस पूरी तरह से निशुल्क लड़ा है। अनीता के भाई दिनेश सिंह ने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने में एडवोकेट संजीव वर्मा ने अहम भूमिका निभाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed