लक्सर में आकाशीय बिजली का कहर, दो की मौत

0
InShot_20250613_133745163

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर तहसील क्षेत्र में आज सुबह अचानक बदले मौसम ने दो परिवारों पर कहर बनकर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। तेज़ बारिश और गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने हुसैनपुर और जैनपुर गांव में दो लोगों की जान ले ली। हुसैनपुर गांव में खेत में गन्ने की निराई कर रही भोली नामक महिला पर आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य महिलाएं भी झुलस गईं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: हैदर अली को फांसी और रिहान को उम्र कैद, घर में घुसकर की थी युवती की हत्या 

 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पॉपिंदर के मुताबिक, तीनों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। जब यह भीषण हादसा हुआ। वहीं, दूसरी घटना जैनपुर गांव की है, जहां 22 वर्षीय युवक शाहबाज की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। शाहबाज खेत में काम कर रहा था और परिजनों ने बिना किसी औपचारिक सूचना के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हुसैनपुर में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा राहत के तहत त्वरित मुआवजे और सुरक्षा इंतज़ामों की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *