वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सांसद पर लगाए हरिद्वार से नदारद रहने के आरोप 

0
InShot_20250614_145706505

हरिद्वार। कांग्रेस नेता और हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत ने आज जिले के पदाधिकारियों के साथ हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत पर क्षेत्र से नदारद रहने के आरोप लगाए। हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वीरेंद्र रावत ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।

वीरेंद्र रावत ने महंगाई और प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर सवाल उठाए। साथ ही वीरेंद्र रावत ने कहा कि पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर जिस तरह क्षेत्र और लोगों के बीच नदारद रहने के आरोप लगते रहे ठीक उसी तरह सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए भी पिछले 1 साल में बतौर सांसद हरिद्वार से गायब रहने के पोस्टर लगाए गए हैं।

जिला कार्यकारिणी सहित प्रेस क्लब में इस पत्रकार वार्ता से साफ समझा जा सकता है कि कांग्रेस ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *