नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार, हरिद्वार में चलाने की थी साजिश

0
InShot_20250614_182822259

17,700 के नकली नोट के साथ 2 युवक गिरफ्तार

यूपी, हरियाणा के निवासी है दोनों युवक

हरिद्वार में भीड़ का फायदा उठा कर करेंसी खपाने की थी साजिश

हरिद्वार पुलिस की सतर्कता से शातिरों को दबोचा

हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे चेकिंग अभियान का बड़ा असर दिखा है। सप्तऋषि क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद (हरियाणा) और प्रिंस निवासी विकास कुंज, लोनी, गाजियाबाद (उ.प्र.) भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बाजार में नकली करेंसी खपाने की फिराक में थे।

पुलिस ने इनके पास से कुल ₹17,700 की नकली करेंसी बरामद की है, जिसमें ₹500 के 15 और ₹100 के 102 नोट शामिल हैं।

चारधाम यात्रा और स्नान पर्वों को देखते हुए हरिद्वार पुलिस हाई अलर्ट पर है। 13 जून को सप्तऋषि चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी में गौरव और प्रिंस की जेबों से नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुईं।

 

यह भी पढ़ें: वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सांसद पर लगाए हरिद्वार से नदारद रहने के आरोप 

 

पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वो हरिद्वार की भीड़ में नकली नोट चलाने आए थे। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 180 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *