पति ने पत्नी की हत्या कर खुद की आत्महत्या, कनखल थानाक्षेत्र में हड़कंप – देखें वीडियो

0
InShot_20250617_141354325

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब डबल मर्डर की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की लेकिन तब तक लोगों का जमावड़ा भी लग चुका था।

कनखल थानाक्षेत्र में स्थित जमालपुर के वसंत कुंज में मंगलवार सुबह दर्दनाक घटना देखने को मिली। गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की पहले तो गला रेत कर हत्या की। बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे CO सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पति ऋषि ई रिक्शा चलाता था और मामूली बात को लेकर पत्नी वर्षा से उसका झगड़ा हुआ था जिसके बाद पति ने कमरे में पत्नी के सर पर लोहे की रोड से हमला किया फिर उसका गला रेतने के बाद खुद भी छत पर जाकर फांसी लगा ली। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *