केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, बोल्डर गिरने से दो की मौत – देखें वीडियो

0

बड़ी खबर

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा

बोल्डर गिरने से दो की मौत, तीन घायल

पैदल मार्ग पर यात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए हेलीकॉप्टर हादसे से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि केदारनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के साथ एक और बड़ा हादसा हो गया। जिसमें बताया जा रहा है कि 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के अनुसार जंगलचट्टी के पास बिजली के पोल नंबर 153 के नजदीक पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर चार श्रद्धालु दब गए। दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुबह 11:30 बजे की बताई जा राज है। हादसे के तुरंत बाद डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर नीचे लाया गया। घायल व्यक्तियों को खंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया है। जहां उनका इलाज जाती है। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई हैं। पैदल रास्ते में दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यात्रियों को बोल्डर से बचने का समय नहीं पाया है, हादसे की ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से पैदल मार्ग पर आवागमन को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है, साथ ही प्रशासन ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed