रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, एक शव बरामद कई लापता

0

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान के सुबह तड़के ही एक दुखद खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है। जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। बताया जा रहा है कि जिले के घोलतीर क्षेत्र में बद्रीनाथ हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे उफनती अलकनंदा नदी जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से पांच लोग बस से बाहर छिटक गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही राहत बचाव दल स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा है। साथ ही एसडीआरएफ ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है। लेकिन नदी का तेज बहाव राहत कार्यों में बड़ी चुनौती बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे में हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य में गोताखोरों की टीम भी लगाई गई है और आसपास के ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद हैं।

पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में चलने वाली बसों में क्षमता से ज्यादा यात्री भरने के मामले पहले भी सामने आए हैं जो हादसों का सबब बनते है। लेकिन इस हादसे के क्या कारण रहे, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार रहेगा। क्योंकि इन पहाड़ी क्षेत्रों में चारधाम यात्रा चरम पर है। प्रशासन पहले ही पहाड़ों पर जाने वाली गाड़ियों और चालकों के लिए नियम जारी कर चुका था, लेकिन अब इंतजार इस बात का है कि इस चालक ने सरकारी नियमों का कितना पालन किया है, या इस हादसे में नींद एक कारण है? साथ ही बस किस कम्पनी की थी, उसमें कितने यात्री सवार थे इसकी भी विस्तृत जानकारी का एकत्रित की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें:- जीआरपी ने चारधाम यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह से बचाया, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

 

बात करे रेस्क्यू ऑपरेशन की तो एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से अभी तक 18 में से 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है जबकि अभी भी 11 लोग लापता है। जिनकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed