गौमुख जा रहा कावड़ियों का ट्रक पलटा, कई के दबे होने की आशंका
गौमुख जा रहा कावड़ियों का ट्रक पलटा
3 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
स्थानीयों के साथ राहत बचाव दल ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल पहुंची मौके पर
टिहरी। कावड़ यात्रा को लेकर टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश से गौमुख जा रहे कावड़ियों का ट्रक जाजल के पास तछला रोड पर पलट गया। जिसमें 3 कावड़ियों की मौत होने की सूचना प्राप्त हो रही है। साथ ही 10 से ज्यादा कावड़िये घायल बताए जा रहे है।

हादसे में घायल कावड़ियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
