होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा, कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां –
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से आठ युवतियां और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में होटल का मैनेजर भी शामिल है. बताया गया है कि लंबे समय से इस होटल में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चल रहा था.
जानकारी में मुताबिक पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को बीते लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि हरिद्वार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित होटलों में देह व्यापार हो रहा है. सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की. इसी बीच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पुख्ता जानकारी मिली कि रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली में स्थित होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है.
इसके बाद पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर मलकपुर चुंगी के पास स्थित होटल में छापा मारा. इस दौरान पुलिस टीम को होटल के अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिसके बाद पुलिस ने होटल की घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की.
