भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते मंगलवार को विद्यालयों में छुट्टी घोषित

0

डीएम मयूर दीक्षित ने किया विद्यालयों/आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

हरिद्वार। मौसम विभाग द्वारा दोपहर 1 बजे हरिद्वार के लिए जारी पूर्वानुमान के चलते कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय बन्द रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में बोर्ड की अंक सुधार परीक्षायें संचालित है ये यथावत् खुले रहेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 04 अगस्त को अपरान्ह 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में कल समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित की गई है। साथ ही यदि इन आदेशों की अवहेलना की गई तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही भी की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed