कोचिंग सेंटर से साइकिल चोर सीसीटीवी में हुआ कैद।
कोचिंग सेंटर से साइकिल चोर सीसीटीवी में हुई कैद।
शातिर चोरों का आतंक रामनगर गली नंबर 6 में एक कोचिंग इंस्टिट्यूट के सामने से यह लाल कलर की टीशर्ट में घूमता हुआ व्यक्ति मौका पाते हैं साइकिल लेकर नौ दो ग्यारह हो जाता है। जब बच्चा कोचिंग सेंटर से बाहर निकला तो उन्होंने देखा कि उनकी साइकिल गायब थी। इधर-उधर खोजने के बाद जब साइकिल नहीं मिली तो आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी में देखा गया कि लाल टी-शर्ट में घूमता व्यक्ति साइकिल लेकर फरार हो गया। यह शातिर चोर गली नंबर 6 में आता है और मौका पाते ही साइकिल लेकर फरार हो जाता है। वहीं सुकेश शाही ने पुलिस को तहरीर देकर पूरा मामले से अवगत कराया है। पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा। और जो आपको यह लाल टीशर्ट में दिख रहा है यह व्यक्ति शातिर चोर है। अगर यह शातिर चोर आपको दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को कॉल करें।
