बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कें बनी मुसीबत, जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण सलेमपुर और दादूपुर क्षेत्रों में जगह-जगह गड्ढे 

0
20250828_163321

सलेमपुर महदूद /हरिद्वार

 

बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कें बनी मुसीबत, जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण सलेमपुर और दादूपुर क्षेत्रों में जगह-जगह गड्ढे 

 

हरिद्वार जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। सलेमपुर और दादूपुर क्षेत्रों में जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़कों से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। इसी समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन सड़कों का चिन्हीकरण कर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता पर ले रहा है। साथ ही सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि रास्ते पर किसी भी तरह का कब्जा न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बाइट – मयूर दीक्षित जिला अधिकारी हरिद्वार

बाइट – मुनव्वर हसन , स्थानीय निवासी( समाजसेवी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *