हरिद्वार में सनसनी: होटल के कमरे में युवक ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या
ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
हरिद्वार में सनसनी: होटल के कमरे में युवक ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या
हरिद्वार के भोलागिरी रोड स्थित सिग्नेचर इन होटल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होटल के कमरे नंबर 403 से धुआं उठता देख स्टाफ ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर 24 वर्षीय युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की है।
मृतक की पहचान राजस्थान निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पंजाब में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।
बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था और काफी समय से घर से लापता था।
उसके माता-पिता ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
