रुड़की में पुलिस– और बदमाश मुठभेड़ में , एक घायल, एक फरार | महिला की चेन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
लोकेशन रुड़की
रुड़की में पुलिस– और बदमाश मुठभेड़ में , एक घायल, एक फरार | महिला की चेन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़

एंकर – रुड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना उस समय हुई जब कोतवाली सिविल लाइन पुलिस महिला का मोबाइल छीने जाने की सूचना पर सोनाली पार्क जाने वाले मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कलियर की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोचने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान बाइक फिसलकर गिर गई और मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान बादल निवासी चौंधा हेड़ी, थाना देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई। उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने साथी ऋतिक के साथ मिलकर एक दिन पहले पीर बाबा कॉलोनी के सामने महिला की चेन लूटी थी और आज भी किसी वारदात की तलाश में थे। पुलिस ने फरार बदमाश ऋतिक की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ा जाएगा। इस मुठभेड़ से शहर में सक्रिय लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
– शेखर चंद्र ,सुयाल एसपी देहात ,,,
