स्लग पहाड़ों की बारिश से हरिद्वार में गंगा उफान पर, प्रशासन अलर्ट—घरों-घरों तक पहुंच रहा संदेश

0

लोकेशन हरिद्वार

स्लग पहाड़ों की बारिश से हरिद्वार में गंगा उफान पर, प्रशासन अलर्ट—घरों-घरों तक पहुंच रहा संदेश

– पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब हरिद्वार में गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार सूचनाएं जुटाई जा रही हैं और गंगा किनारे रहने वाले लोगों को समय-समय पर सतर्क किया जा रहा है। प्रशासन की अपील है कि लोग नदी किनारे न जाएं और सुरक्षा के सभी निर्देशों का पालन करें।

उप जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन की टीमें चौकसी बरते हुए हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। गंगा किनारे बसे लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अनाउंसमेंट के साथ-साथ मंदिर और मस्जिदों के माइक से भी घोषणाएं करवाई जा रही हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पूरी तरह सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए संपर्क करें।

बाइट- जितेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed