प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने तीखा विरोध

0
190d6c487d05e29e99b29671e5c46f001672364757325470_original

Location dehradun
मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा का विरोध

दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने तीखा विरोध जताया है। प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि यह दृश्य न सिर्फ घृणित बल्कि देश की संस्कृति और मातृ सम्मान पर गहरी चोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंच पर मौजूद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने इस बयान पर मौन साधकर इसका समर्थन किया, जिसे भारतवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हनी पाठक ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जहाँ चुनावी मंच से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करती हैं, वहीं अब तक कांग्रेस की ओर से इस शर्मनाक टिप्पणी की निंदा तक नहीं की गई और न ही संबंधित नेता पर कोई कार्रवाई हुई। भाजपा ने इसे मां के अपमान में इंडी गठबंधन की संलिप्तता बताया और देहरादून में महिला मोर्चा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने एसएसपी को एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

बाइट_हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *