मतदान से पहले कांग्रेसियों ने चौकी को घेरा, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप ।

0
Screenshot_2024_0709_114748

मतदान से पहले कांग्रेसियों ने चौकी को घेरा, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप ।

 

मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, और प्रीतम सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन किया।

 

कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न करते हुए जबरन हिरासत में लिया है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में उनके एक पार्षद और उनके भाई को चौकी बुलाकर बैठाया गया। पूछताछ करने पर पुलिस ने बताया कि यह साल 2001 के किसी मामले में है।

 

काजी निजामुद्दीन ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर खुद चौकी में जाकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार उनसे घबरा गई है तो कार्यकर्ताओं को छोड़कर उन्हें ही थाने में बैठा लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *