हरिद्वार में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से कॉरिडोर योजना की डीपीआर सार्वजनिक करने की मांग की और मांग ।
कॉरिडोर कांग्रेस मांग
हरिद्वार में प्रस्तावित हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। आज हरिद्वार में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से कॉरिडोर योजना की डीपीआर सार्वजनिक करने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। हरिद्वार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कॉरिडोर योजना को लेकर हरिद्वार की जनता में भय का माहौल है इसलिए स्थानीय भाजपा विधायक को भी इस पर चुप्पी तोड़कर स्तिथि स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना के नाम पर हरिद्वार की पौराणिक और भौगोलिक स्थिति को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। यदि जल्द ही डीपीआर सार्वजनिक नहीं की गई तो कांग्रेस इसे लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।
अमन गर्ग, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस
