हरिद्वार में प्रशासन की सख्ती: सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालों पर गिरी गाज
हरिद्वार
हरिद्वार में प्रशासन की सख्ती: सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालों पर गिरी गाज
एंकर – हरिद्वार जिले में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। ताज़ा मामला सलेमपुर का है, जहां अवैध निर्माण की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत निर्माण कार्य रुकवा दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेगा, ताकि सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों को रोका जा सके। यह कदम क्षेत्र में अवैध निर्माण पर नकेल कसने की बड़ी पहल माना जा रहा है।
बाइट – जितेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी हरिद्वार
