हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू हरिद्वार कॉलोनी में अपने घर पर इलाज कर रहे डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई।

0

बिग ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार

इलाज में लापरवाही से युवक की मौत, डॉक्टर पर गुस्साए परिजन और कंपनी कर्मचारी; हंगामा देख मौके पर पहुंची पुलिस

 

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू हरिद्वार कॉलोनी में अपने घर पर इलाज कर रहे डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि हाथ के ऑपरेशन के समय डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक युवक सिडकुल की हिंदुस्तान लीवर कंपनी में काम करता था।

मौत की खबर फैलते ही कंपनी के कर्मचारी और परिजन डॉक्टर के घर के बाहर जमकर हंगामा करने लगे।

इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने डॉक्टर के साथ काम कर रहे उनके सहयोगी के साथ मारपीट भी कर दी।

कर्मचारियों और परिजनों ने डीएम और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की।

वहीं, हंगामा बढ़ता देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed