केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का देहांत, देहरादून के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

0
111621026

उत्तराखंड के केदारनाथ से एक बुरी खबर प्रकाश में आ रही है। केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का देहांत हो गया। उन्होंने कल देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

 

उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष व विधायक के भाई अजय राणा ने इस बात की पुष्टि की। कुछ माह पहले उत्तराखंड के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर की सीढ़ियों से गिरने के कारण विधायक को कमर में चोट आई थी जिस कारण परिजनों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जांच में पाया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर है। जिसके चलते उनका लंबा इलाज चला, और मंगलवार की रात उन्होंने देहरादून में अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *